Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टूंडला और सुहागनगरी में हुआ कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत

टूंडला और सुहागनगरी में हुआ कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत

2017.03.25 09 ravijansaamnaटुण्डला में हुई सजावट,सुहागनगरी में कार्यकर्ताओं ने किया इस्तकबाल
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे एसपी सिंह बघेल का कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आम जन मानस की और से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर सजावट और तोरण द्वार तक सजाए गए। वहीं मीडिया द्वारा पूछे गए ज्वलंत प्रश्नों के प्रतिउत्तर में कैबिनेट मंत्री ने सभी निर्णयों के पीछे जनहित की भावना और निष्पक्षता की बात कही।सड़क मार्ग के रास्ते जनपद की सीमा में घुसते ही यूपी सरकार के केबिनेट मंत्री का भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। कई जगहों पर हुए स्वागत समारोह के दौरान लोगों ने तहेदिल से उनका इस्तकबाल भी किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के माध्यम से उन्हें बधाई दी। इस दौरान मीडिया से मुखतिब हुए एसपी सिंह बघेल ने प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए निर्णयों के पीछे जनहित की भावना का सम्मान और सभी के प्रति निष्पक्ष व्यवहार अपनाए जाने की बात कही। उन्होंने साफ किया कि छेड़खानी जैसी घटनाएं स्वस्थ समाज के लिए शर्मनाक हैं। लेकिन छेड़खानी रोकने के नाम पर युवा वर्ग की स्वतंत्रता का हनन नहीं किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।